**Biome** वेब[^1] परियोजना[^2]ओं के लिए एक प्रदर्शनकारी उपकरण-श्रृंखला[^3] है, इसका उद्देश्य उक्त परियोजना[^2]ओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए डेवलपर[^4] उपकरण प्रदान करना है।
**Biome** *JavaScript*, *TypeScript*, *JSX* और *JSON* के लिए **एक [तेज़ स्वरूपक](./benchmark#formatting)[^5]** है जो **[*Prettier* के साथ ९७% अनुकूलता](https://console.algora.io/challenges/prettier)[^6]** स्कोर[^7] करता है।
**Biome *JavaScript*, *TypeScript* और *JSX* के लिए एक [प्रदर्शनकारी लिंटर](https://github.com/biomejs/biome/tree/main/benchmark#linting)[^8]** है जिसमें ESLint, typescript-eslint और [अन्य स्रोतों](https://github.com/biomejs/biome/discussions/3) से **[३४० से अधिक नियम](https://biomejs.dev/linter/javascript/rules/)** शामिल हैं। यह **विस्तृत[^9] और संदर्भिकृत[^10] निदान[^11]** आउटपुट[^12] करता है जो आपको अपना कोड[^13] बेहतर बनाने और एक बेहतर प्रोग्रामर[^14] बनने में मदद करता है!
**Biome** को शुरू से ही [संपादक](https://biomejs.dev/guides/integrate-in-editor/)[^15] [के भीतर अंतरक्रियात्मक](https://biomejs.dev/guides/integrate-in-editor/)[^16] [रूप से](https://biomejs.dev/guides/editors/first-party-extensions/) उपयोग करने के लिए डिज़ाइन[^17] किया गया है। यह आपके द्वारा लिखे जा रहे विकृत[^18] कोड[^13] को स्वरूप[^5] और लिंट[^8] कर सकता है।
### स्थापना[^19]
```shell
npm install --save-dev --save-exact @biomejs/biome
```
### प्रयोग[^20]
* फ़ाइलें[^21] स्वरूप[^5] करें
```shell
npx @biomejs/biome format --write ./src
```
* फ़ाइलें[^21] लिंट[^8] करें
```shell
npx @biomejs/biome lint ./src
```
* स्वरूप, लिंट आदि चलाएँ और सुरक्षित सुझाव लागू करें
```shell
npx @biomejs/biome check --write ./src
```
* CI वातावरण में सभी फ़ाइलों को स्वरूप, लिंट आदि के विरुद्ध जाँचें
```shell
npx @biomejs/biome ci ./src
```
यदि आप Biome को स्थापित[^19] किए बिना चलाना चाहते हैं, तो WebAssembly में संकलित[^22] [ऑनलाइन](https://biomejs.dev/playground/)[^23] [प्रयोगशाला](https://biomejs.dev/playground/)[^24] का उपयोग करें।
## दस्तावेज़ीकरण[^25]
Biome के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे [मुखपृष्ठ][biomejs] पर जाएँ, या Biome का उपयोग शुरू करने के लिए सीधे [आरंभ करने की मार्गदर्शिका][आरंभ-करें][^26] पर जाएँ।
## Biome के बारे में और
**Biome** में उचित पूर्व-निर्धारन[^27] हैं और इसके लिए कॉन्फ़िगरेशन[^28] की आवश्यकता नहीं है।
**Biome** का लक्ष्य आधुनिक वेब[^1] विकास की [सभी मुख्य भाषाओं][भाषा-समर्थन] का समर्थन करना है।
**Biome** को कार्य करने के लिए [Node.js की आवश्यकता नहीं है।](https://biomejs.dev/guides/manual-installation/)
**Biome** में प्रथम-श्रेणी का LSP समर्थन है, जिसमें एक परिष्कृत[^29] पार्सर[^30] है जो स्रोत पाठ[^31] को पूर्ण निष्ठा और शीर्ष-स्तरीय त्रुटि[^32] पुनर्प्राप्ति[^33] में प्रस्तुत करता है।
**Biome** उन कार्यक्षमता[^34]ओं को एकीकृत करता है जो पहले अलग-अलग उपकरण थे। साझा आधार पर निर्माण करने से हमें कोड[^13] प्रोसेसिंग, त्रुटि[^32]यों को प्रदर्शित करने, समानांतर कार्य, कैशिंग[^35] और कॉन्फ़िगरेशन[^28] के लिए एक सुसंगत अनुभव प्रदान करने की अनुमति मिलती है।
हमारे [परियोजना दर्शनशास्र][biome-दर्शनशास्र] के बारे में और पढ़ें।
**Biome** [MIT लाइसेंस प्राप्त](https://github.com/biomejs/biome/tree/main/LICENSE-MIT) या [Apache 2.0 लाइसेंस प्राप्त](https://github.com/biomejs/biome/tree/main/LICENSE-APACHE) है और [योगदानकर्ता अनुबंध आचार संहिता](https://github.com/biomejs/biome/tree/main/CODE_OF_CONDUCT.md) के तहत संचालित है।
## वित्तपोषण[^36]
आप परियोजना[^2] को विभिन्न तरीकों से वित्तपोषित[^36] कर सकते हैं।
### परियोजना[^2] प्रायोजन[^37] और वित्तपोषण[^36]
आप [Open Collective](https://opencollective.com/biome) या [GitHub Sponsors](https://github.com/sponsors/biomejs) के माध्यम से परियोजना[^2] को प्रायोजित[^37] या वित्तपोषित[^36] कर सकते हैं।
Biome एक सरल प्रायोजन[^37] कार्यक्रम प्रदान करता है जो कंपनियों को विभिन्न डेवलपरों[^4] के बीच दृश्यता[^38] और मान्यता प्राप्त करने की अनुमति देता है।
### वित्तपोषण[^36] जारी करना
हम [Polar.sh](https://polar.sh/biomejs) का उपयोग उन विशिष्ट[^39] सुविधाओं के पक्ष में वोट[^40] करने और बढ़ावा देने के लिए करते हैं जिन्हें आप देखना और लागू करना चाहते हैं। हमारे बकाया कार्य[^41] की जाँच करें और हमारी मदद करें:
[](https://polar.sh/biomejs/)
## प्रायोजक[^37]
### प्लैटिनम प्रायोजक[^42]