Files
common/node_modules/@biomejs/biome/README.hi.md
2026-01-12 12:55:42 +01:00

18 KiB


Biome वेब1 परियोजना2 ओं के लिए एक प्रदर्शनकारी उपकरण-श्रृंखला3 है, इसका उद्देश्य उक्त परियोजना2 ओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए डेवलपर4 उपकरण प्रदान करना है।

Biome JavaScript, TypeScript, JSX और JSON के लिए एक तेज़ स्वरूपक5 है जो Prettier के साथ ९७% अनुकूलता6 स्कोर7 करता है।

Biome JavaScript, TypeScript और JSX के लिए एक प्रदर्शनकारी लिंटर8 है जिसमें ESLint, typescript-eslint और अन्य स्रोतों से ३४० से अधिक नियम शामिल हैं। यह विस्तृत9 और संदर्भिकृत10 निदान11 आउटपुट12 करता है जो आपको अपना कोड13 बेहतर बनाने और एक बेहतर प्रोग्रामर14 बनने में मदद करता है!

Biome को शुरू से ही संपादक15 के भीतर अंतरक्रियात्मक16 रूप से उपयोग करने के लिए डिज़ाइन17 किया गया है। यह आपके द्वारा लिखे जा रहे विकृत18 कोड13 को स्वरूप5 और लिंट8 कर सकता है।

स्थापना19

npm install --save-dev --save-exact @biomejs/biome

प्रयोग20

  • फ़ाइलें21 स्वरूप5 करें

    npx @biomejs/biome format --write ./src
    
  • फ़ाइलें21 लिंट8 करें

    npx @biomejs/biome lint ./src
    
  • स्वरूप, लिंट आदि चलाएँ और सुरक्षित सुझाव लागू करें

    npx @biomejs/biome check --write ./src
    
  • CI वातावरण में सभी फ़ाइलों को स्वरूप, लिंट आदि के विरुद्ध जाँचें

    npx @biomejs/biome ci ./src
    

यदि आप Biome को स्थापित19 किए बिना चलाना चाहते हैं, तो WebAssembly में संकलित22 ऑनलाइन23 प्रयोगशाला24 का उपयोग करें।

दस्तावेज़ीकरण25

Biome के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे मुखपृष्ठ पर जाएँ, या Biome का उपयोग शुरू करने के लिए सीधे आरंभ करने की मार्गदर्शिका26 पर जाएँ।

Biome के बारे में और

Biome में उचित पूर्व-निर्धारन27 हैं और इसके लिए कॉन्फ़िगरेशन28 की आवश्यकता नहीं है।

Biome का लक्ष्य आधुनिक वेब1 विकास की सभी मुख्य भाषाओं का समर्थन करना है।

Biome को कार्य करने के लिए Node.js की आवश्यकता नहीं है।

Biome में प्रथम-श्रेणी का LSP समर्थन है, जिसमें एक परिष्कृत29 पार्सर30 है जो स्रोत पाठ31 को पूर्ण निष्ठा और शीर्ष-स्तरीय त्रुटि32 पुनर्प्राप्ति33 में प्रस्तुत करता है।

Biome उन कार्यक्षमता34 ओं को एकीकृत करता है जो पहले अलग-अलग उपकरण थे। साझा आधार पर निर्माण करने से हमें कोड13 प्रोसेसिंग, त्रुटि32 यों को प्रदर्शित करने, समानांतर कार्य, कैशिंग35 और कॉन्फ़िगरेशन28 के लिए एक सुसंगत अनुभव प्रदान करने की अनुमति मिलती है।

हमारे परियोजना दर्शनशास्र के बारे में और पढ़ें।

Biome MIT लाइसेंस प्राप्त या Apache 2.0 लाइसेंस प्राप्त है और योगदानकर्ता अनुबंध आचार संहिता के तहत संचालित है।

वित्तपोषण36

आप परियोजना2 को विभिन्न तरीकों से वित्तपोषित36 कर सकते हैं।

परियोजना2 प्रायोजन37 और वित्तपोषण36

आप Open Collective या GitHub Sponsors के माध्यम से परियोजना2 को प्रायोजित37 या वित्तपोषित36 कर सकते हैं।

Biome एक सरल प्रायोजन37 कार्यक्रम प्रदान करता है जो कंपनियों को विभिन्न डेवलपरों4 के बीच दृश्यता38 और मान्यता प्राप्त करने की अनुमति देता है।

वित्तपोषण36 जारी करना

हम Polar.sh का उपयोग उन विशिष्ट39 सुविधाओं के पक्ष में वोट40 करने और बढ़ावा देने के लिए करते हैं जिन्हें आप देखना और लागू करना चाहते हैं। हमारे बकाया कार्य41 की जाँच करें और हमारी मदद करें:

वित्तपोषण जारी करें

प्रायोजक37

प्लैटिनम प्रायोजक42

Depot

रजत प्रायोजक43

L2BEAT logo Phoenix Labs logo Lokalise logo

कांस्य प्रायोजक44

Nanabit logo Vital logo CodeRabbit logo Forge42 logo RStudio logo Pennylane logo JetBrains logo EGSTOCK, Inc. logo Convex logo Graphite logo Kraken Tech logo

शब्द सूची

नीचे दिए गए तिरछे शब्द आगत शब्द हैं।


  1. वेब - web: the internet ↩︎

  2. परियोजना - project ↩︎

  3. उपकरण-श्रृंखला - toolchain ↩︎

  4. डेव/डेवलपर - dev/developer ↩︎

  5. स्वरूप/स्वरूपक - format/foramtter ↩︎

  6. अनुकूल/अनुकूलता - compatible/compatibility ↩︎

  7. स्कोर - score ↩︎

  8. लिंट/लिंटर - lint/linter ↩︎

  9. विस्तार/विस्तृत - detail/detailed ↩︎

  10. संदर्भ/संदर्भिकृत - context/contextualized ↩︎

  11. निदान - diagnosis ↩︎

  12. आउटपुट - output ↩︎

  13. कोड - code ↩︎

  14. प्रोग्रामर - programmer ↩︎

  15. संपादक - editor, the text editor: vscode, zed, etc. ↩︎

  16. अंतरक्रिया/अंतरक्रियात्मक - interact/interactive ↩︎

  17. डिज़ाइन - design ↩︎

  18. विकृत - malformed ↩︎

  19. स्थापित_करना/स्थापना - install/installation ↩︎

  20. प्रयोग - usage ↩︎

  21. फ़ाइल - file ↩︎

  22. संकलित_करना/संकलित/संकलनकर्ता - compile/compiled/compiler ↩︎

  23. ऑनलाइन - online ↩︎

  24. प्रयोगशाला - laboratory ↩︎

  25. दस्तावेज़/दस्तावेज़ीकरण - document/documentation ↩︎

  26. मार्गदर्शिका - guide ↩︎

  27. पूर्व-निर्धारित - default ↩︎

  28. कॉन्फ़िग/कॉन्फ़िगर/कॉन्फ़िगरेशन - config/configure/configuration ↩︎

  29. परिष्कृत - sophisticated ↩︎

  30. पार्सर - parser ↩︎

  31. पाठ - text ↩︎

  32. त्रुटि - error ↩︎

  33. पुनर्प्राप्ति - recovery ↩︎

  34. कार्यक्षमता - functionality ↩︎

  35. कैश/कैशिंग - cache/caching, cash/cashing ↩︎

  36. वित्तपोषित_करना/वित्तपोषण - fund/funding ↩︎

  37. प्रायोजित/प्रायोजन - sponsor/sponsorship ↩︎

  38. दृश्यता - visibility ↩︎

  39. विशिष्ट - specific ↩︎

  40. वोट - vote ↩︎

  41. बकाया_कार्य - backlog ↩︎

  42. प्लैटिनम_प्रायोजक - Platinum Sponsor ↩︎

  43. रजत_प्रायोजक - Silver Sponsor ↩︎

  44. कांस्य_प्रायोजक - Bronze Sponsor ↩︎